मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीप नदी में नाव पलटने से 7 लोगों की मृत्यु होने पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले में सीप नदी के रामेश्वर घाट पर नाव पलटने से 7 लोगों की मृत्यु होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ .यादव ने ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देए दिए हैं। कलेक्टर एवं एसपी घटना स्थल पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य तीव्र गति से जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से नाव दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा को शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता देने के जिला प्रशासन को निर्देश दिये हैं।

उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले के ग्राम सरोदा में सीप नदी में नाव पलटने से एक पुरूष, एक महिला और पांच बच्चों की मृत्यु हो गई है। सरोदा से 5 किलोमीटर दूर ग्राम जैनी में माली समाज के 11 लोग मृत्युशोक में शामिल होने आए थे और नदी में भँवर और तूफान के कारण नाव का संतुलन बिगड़ने से नांव डूब गई। नाव में सवार 4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

श्री हरिहर महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र शर्मा

सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश के सभी जिलों को एयर एंबुलेंस सुविधा दिलाने के लिए होगी पहल