उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को नवीन वर्ष की दी शुभकामनाएँ

सभी नागरिकों के लिए स्वस्थ, समृद्धि भरा और उन्नत जीवन हो, सरकार का संकल्प - उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने समस्त प्रदेशवासियों को नवीन वर्ष की शुभकामनाएँ दी हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कामना की है कि नया साल सभी के जीवन में समृद्धि और ख़ुशहाली लेकर आये। उप मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि मध्यप्रदेश सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक और ऊर्जा संसाधनों से परिपूर्ण है, हम सभी को मिलकर इसे सशक्त, आत्मनिर्भर और सर्वश्रेष्ठ बनाना है। मध्यप्रदेश की समृद्धि की इस यात्रा में, सभी नागरिकों को स्वस्थ, समृद्धि भरा और उन्नत जीवन सरकार का संकल्प है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वैभवशाली मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार का महत्वपूर्ण लक्ष्य है कि प्रदेश में दूरस्थ अंचलों तक उच्च-क्षमता वाली जाँच और उपचार की सुविधाएं प्रदान करें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 11 हजार 800 से अधिक आयुष्मान भारत आरोग्य मंदिर क्रियाशील हैं, जिनमें अब तक 2 करोड़ से भी अधिक लोगों को उपचार और परामर्श सेवाएं मिली हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्वशासी और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किए हैं। नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए भी कदम उठाये जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर संपूर्ण देश में मना मातृ-पितृ भक्ति दिवस

श्री हरिहर महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र शर्मा

प्रदेश के सभी जिलों को एयर एंबुलेंस सुविधा दिलाने के लिए होगी पहल