मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया सुशासन संस्थान का अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संस्थान के पुस्तकालय, बैठक कक्ष, लेक्चर हॉल और अन्य कक्षों के साथ ही उद्यान परिसर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संस्थान का निरीक्षण कर संस्थान की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुशासन संस्थान की गतिविधियों पर केन्द्रित प्रजेंटेशन भी देखा। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र सिंह और संस्थान के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश शर्मा उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव