औद्योगिक क्षेत्र मनेरी तथा जनजातीय बहुल क्षेत्र जिला मण्डला के लिए एम पी ट्रांसको ने की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़

औद्योगिक क्षेत्र मनेरी और जनजातीय बहुल क्षेत्र जिला मण्डला के लिए एम पी ट्रांसको ने 132 के.व्ही. सबस्टेशन मनेरी में 132 के व्ही मंडला लाइन एवं फीडर-बे का निर्माण कर ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल की है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि इस लाइन को 69.5 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है। यह लाइन प्रदेश की पहली ट्रांसमिशन लाइन है, जिसे बिजली कंपनियों के मुख्यालय शक्ति भवन से एच.एम.आई. तकनीक का इस्तेमाल कर रिमोट से ऊर्जीकृत किया गया है।

इस महत्वपूर्ण लाइन को ऊर्जीकृत करने से औद्योगिक क्षेत्र मनेरी एवं जनजातीय बहुल क्षेत्र जिला मण्डला की विद्युत पारेषण व्यवस्था सुदृ़ढ़ और विश्वसनीय हुई है।

एम.पी. ट्रांसको के कार्यपालन अभियंता श्री नरेंद्र तिवारी ने बताया कि वर्तमान में जबलपुर 220 के व्ही सबस्टेशन नयागांव एवं 220 के.व्ही. सब स्टेशन गोराबाजार से मनेरी के पास सप्लाई उपलब्ध थी। इस नई लाइन के ऊर्जीकृत होने से मनेरी को भी आवश्यकता पड़ने पर अब मण्डला के माध्यम से भी सप्लाई मिल सकेगी। इसी तरह 132 के.व्ही. उपकेंद्र मंडला को भी आकस्मिक परिस्थिति में मनेरी के माध्यम से जबलपुर की सप्लाई उपलब्ध हो सकेगी। अभी मंडला में नैनपुर होते हुए सिवनी से तथा डिंडौरी होते हुए 220 के.व्ही. शहडोल के माध्यम से सप्लाई उपलब्ध है।

घने जंगलों के बीच एम पी ट्रांसको ने बनाई 78.5 किलो मीटर लाइन

मंडला से मनेरी के बीच 78.5 किलोमीटर 132 के व्ही की लाइन तैयार करने में एम.पी. ट्रांसको को बेहद चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लाइन दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों के साथ घने जंगलों के बीच निर्मित की गई है। इसमें अनेकों टावर्स के लिए वन विभाग से अनुमति प्राप्त कर एम.पी. ट्रांसकों ने लाइन का निर्माण पूर्ण किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव