मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ यूनाइटेड नेशंस एनवायरमेंट प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक श्री एरिक सॉल्हेम ने लगाए पौधे

मुख्यमंत्री ने बरगद, कचनार और आम के पौधे रोपे

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, कचनार और आम के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ यूनाइटेड नेशंस एनवायरमेंट प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक श्री एरिक सॉल्हेम ने भी पौधे लगाए। श्री सॉल्हेम ने मुख्यमंत्री श्री चौहान की प्रतिदिन पौध-रोपण के लिए व्यक्तिगत स्तर पर की गई पहल और वृक्षारोपण में जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए की जा रही गतिविधियों की सराहना की। पौधरोपण में यूथ ऑफ इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक श्री शैलेश सिंघल, कोलकाता थंडर बोल्टस के चेयरमैन श्री पवन कुमार पाटोदिया, लाइफ कोच एवं दादासाहेब फालके अवॉर्डी सुश्री आशना धानुका शामिल हुईं। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री आयुष शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा रोपा, सर्वश्री अक्षत शर्मा एवं आदित्य शर्मा साथ थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सर्वश्री देवेन्द्र योगी, रवि यादव, संतोष यादव, तिलक जोगी आदि ने भी पौधे लगाए।

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल