ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने आम जन को बाँटे विभिन्न योजनाओं के कार्ड

 ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रेसकोर्स रोड़ स्थित स्थानीय निवास कार्यालय ग्वालियर में सोमवार को 1442 लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के कार्ड व हितलाभ वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र जरूरतमंद व्यक्ति सरकार की योजना के लाभ से वंचित न रहे।

 ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना में सभी पात्र बहनों के खातों में एक-एक हजार रूपये डालने की शुरूआत हो चुकी है और यह क्रम अब रूकने वाला नही है। साथ ही कहा कि राशन की पात्रता पर्ची, वृद्धा एवं कल्याणी पेंशन व आयुष्मान कार्ड क्षेत्र के नागरिकों को सम्मान के साथ  दिए जा रहे हैं।

 ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने 641 पात्र हितग्राहियों को राशन की पात्रता पर्ची, 443 हाथठेला व कामकाजी कार्ड , 257 पेंशन व 101 आयुष्मान कार्ड वितरित किये।  साथ ही आमजन की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव