राजगढ़ में 13 जून को होगा किसान-कल्याण महाकुंभ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह विशेष रूप से शामिल होंगे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा किसान-कल्याण के लिए अनेक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। राजगढ़ जिले में लोकार्पित हो रही मोहनपुरा-कुंडालिया सिंचाई प्रणाली से क्षेत्र के किसानों की जिन्दगी बदल जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान 13 जून को राजगढ़ में होने वाले किसान-कल्याण महाकुंभ की तैयारियों की निवास कार्यालय में समीक्षा कर रहे थे। राजगढ़ कलेक्टर और अन्य अधिकारी बैठक में वुर्चअली शामिल हुए।

बताया गया कि महाकुंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान तथा केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना की लगभग 1400 करोड़ और किसानों के ऋण ब्याज माफी की 2200 करोड़ रूपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जायेगी। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 2900 करोड़ रूपए के दावों के भुगतान का भी अंतरण किया जाएगा। इस दौरान मोहनपुरा-कुंडालिया प्रेशराइड पाइप सिंचाई प्रणाली का लोकार्पण होगा। जल जीवन मिशन की गोरखपुरा परियोजना के 156 ग्रामों में जल-प्रदाय योजना का शुभारंभ तथा जिले के 40 करोड़ रूपए लागत के कार्यों का ई-लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के लाभार्थियों को अधिकार-पत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनें भी महाकुंभ में शामिल होंगी। राजगढ़ सहित गुना, भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, उज्जैन, देवास, शाजापुर और आगर-मालवा के किसान भी शामिल होंगे।

बैठक में आवागमन व्यवस्था, भोजन-पेयजल सहित बैठक व्यवस्था संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। संपूर्ण प्रदेश के किसान, महाकुंभ से वर्चुअली जुड़ेंगे। सभी जिलों में समिति स्तर पर भी कार्यक्रम किए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव