राज्यमंत्री श्री पटेल ने ली स्थानीय जन प्रतिनिधियों की बैठक

सतना 6 मई 2023/प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्व. प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल द्वारा शनिवार को रामनगर स्टेडियम, मर्यादपुर सेक्टर के साथ ही ताला सेक्टर में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी 12 मई को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। राज्यमंत्री श्री पटेल ने सरपंच, जन प्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। बैठक में राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का विधानसभा क्षेत्र अमरपाटन में आगमन हो रहा है। हम सब मिलकर उनका स्वागत, वंदन, अभिनंदन करें। कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान लाडली बहनों से संवाद करेंगे। साथ ही विधानसभा क्षेत्र अमरपाटन के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के माध्यम से विकास की सौगात देगे।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव