गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने माँ पीताम्बरा प्राकट्य महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

माँ पीताम्बरा प्राकट्य महोत्सव की दतिया में भव्य तैयारियाँ हो रही हैं। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में सोमवार 24 अप्रैल को होने वाले महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। डॉ. मिश्रा ने स्टेडियम ग्राउण्ड पहुँच कर प्राकट्य महोत्सव पर निकलने वाली माई की भव्य रथ-यात्रा की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि माई के आशीर्वाद से दतिया में भव्य आयोजन होने जा रहा है। प्राकट्य महोत्सव पर निकलने वाली रथ-यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। दतियावासी सभी श्रद्धालुओं का स्वागत पलक-पावड़े बिछा कर करने के लिये आतुर हैं। डॉ. मिश्रा ने इस पुण्य अवसर पर दतिया पहुँचने वाले माई के भक्तों के लिये भंडारे में तैयार हो रहे मिष्ठान्न निर्माण में हाथ बँटाया।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव