मुख्यमंत्री श्री चौहान से शिक्षा भारती के प्रतिनिधि-मंडल ने की भेंट

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से शिक्षा भारती के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंट कर शालेय शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भेंट के दौरान शिक्षा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राम अरावकर, क्षेत्र संगठन मंत्री श्री भालचंद्र गवले, क्षेत्र मंत्री श्री विवेक शेंडे, प्रांत संगठन मंत्री सर्वश्री अखिलेश मिश्रा, निखलेश माहेश्वरी, आनंद जी तथा प्रदेशाध्यक्ष श्री बनवारी लाल सक्सेना सम्मिलित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान को प्रतिनिधि-मंडल ने शिक्षा भारती द्वारा बाल विकास और शालेय शिक्षा पर केन्द्रित पुस्तकें भेंट की।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव