मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाए पौधे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बरगद, आम और जामुन के पौधे लगाए

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला स्थित उद्यान में बरगद, आम और जामुन के पौधे लगाए। पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस पौध-रोपण में सम्मिलित हुईं। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री बाजीराव साल्वे ने अपने जन्म-दिवस पर परिवार सहित पौध-रोपण किया। श्रीमती विमल साल्वे, श्री गौतम साल्वे, श्रीमती पूनम साल्वे और कुमारी शौर्या साल्वे साथ थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्रीमंत राजमाता विजया राजे सिंधिया फाउंडेशन के संस्थापक श्री दिलीप यादव ने पौधे लगाए। महिला सुरक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही सुश्री आशी चौहान भी पौध रोपण में शामिल हुईं।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव