राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन में बैडमिंटन कोर्ट का भूमि-पूजन किया

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन स्थित पुलिस बैरक में पुलिस कर्मियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट का भूमि-पूजन किया। साथ ही गेती चला कर निर्माण कार्य की शुरूआत की। प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा एवं अधिकारी उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को बताया गया कि सर्वसुविधायुक्त बैडमिंटन हॉल 212.94 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनेगा। इसमें इंडोर हॉल के साथ टॉयलेट व्यवस्था भी होगी। निर्माण कार्य की लागत 1 करोड़ रूपए अनुमानित है।

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल