राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने मध्यप्रदेश की तीन विभूतियों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को मध्यप्रदेश की तीन विभूतियों को वर्ष 2023 के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। कला के क्षेत्र में श्री रमेश परमार और श्रीमती शांति परमार तथा चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. मुनीश्वर चंद्र डावर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

झाबुआ के कलाकार दंपत्ति श्री रमेश परमार और श्रीमती शांति परमार पिछले 3 दशकों से झाबुआ की सुप्रसिद्ध जनजातीय गुड़िया और पारंपरिक जनजातीय परिधान के निर्माण में लगे हुए हैं। जबलपुर के चिकित्सक डॉ. डावर किफायती इलाज से समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की सेवा कर रहे हैं।

राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में नागरिक अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में वर्ष 2023 के लिए 3 पद्म विभूषण, 5 पद्म भूषण और सैंतालिस पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए।

Comments

Popular posts from this blog

श्री हरिहर महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र शर्मा

सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश के सभी जिलों को एयर एंबुलेंस सुविधा दिलाने के लिए होगी पहल