मंडियों को आधुनिक बनाने का कार्य शीघ्रता से करें : कृषि मंत्री श्री पटेल

मंडी बोर्ड संचालक मंडल की 140 वीं बैठक हुई

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री सह अध्यक्ष मंडी बोर्ड श्री कमल पटेल ने मंडियों को आधुनिक बनाने के कार्य को शीघ्रता से करने के निर्देश दिये हैं। मंत्री श्री पटेल मंडी बोर्ड कार्यालय में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के संचालक मंडल की 140 वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंडियों को सर्व-सुविधायुक्त बनाने को कहा। मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू राजेन्द्र दादू, अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल, संचालक कृषि श्री एम. सेलवेन्द्रम, आयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएँ श्री आलोक कुमार सिंह, एम.डी. मंडी बोर्ड श्रीमती जी.वी. रश्मि सहित संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मंडियों में आने वाले किसानों के लिये व्यवस्थागत समुचित प्रबंध सुनिश्चित किये जाएँ, जिससे उन्हें कोई असुविधा न हो। मंडियों को अत्याधुनिक बनाने के साथ ही सर्व-सुविधायुक्त बनाएँ। एक ही स्थान पर अधिक से अधिक सुविधाएँ सुलभ कराई जाएँ।

बैठक में वर्ष 2023-24 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया। बजट में 294 करोड़ 49 लाख की आय के साथ 294 करोड़ 12 लाख रूपये का व्यय प्रदर्शित किया गया। संचालक मंडल ने प्रदेश की चयनित 14 मंडियों को हाईटेक मंडी बनाने के लिये प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया। अन्य मंडी एवं उप मंडियों के प्रांगणों के सुदृढ़ीकरण एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का राज्य विपणन विकास निधि नियम-2000 में निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई। पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा भी हुई।

Comments

Popular posts from this blog

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर संपूर्ण देश में मना मातृ-पितृ भक्ति दिवस

श्री हरिहर महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र शर्मा

सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव