मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कांचीपुरम में श्री रामानुजाचार्य स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की

कांचीपुरम आना मेरे लिए सौभाग्य की बात: मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में स्थित श्री रामानुजाचार्य स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि- "श्री रामानुजाचार्य स्वामी की पवित्र धरती कांचीपुरम के श्री पेरम्बदूर में आकर जो आनंद प्राप्त हुआ है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। सब समान हैं की शिक्षा देने एवं वैष्णववाद परंपरा से पूरी दुनिया को अवगत कराने वाले श्री रामानुजाचार्य स्वामी की पवित्र धरती कांचीपुरम आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।''

मुख्यमंत्री श्री चौहान को मंदिर प्रबंधन द्वारा श्री रामानुजाचार्य स्वामी का चित्र भेंट किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव