श्री चौहान ने लगाए पौधे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नीम, करंज और बादाम के पौधे लगाए

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, करंज और बादाम के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री मुस्कान हीरानंदानी ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उनके परिजन सुश्री दीपा हीरानंदानी, सुश्री जूही हीरानंदानी और श्री नीरज हीरानंदानी साथ थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ बालक शिवांश ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा रोपा। सुश्री मोनिका, सुश्री रूचि, सुश्री भावनी तथा श्री अनिल तिवारी और श्री अन्वेष साथ थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान का राज्य युवा नीति लागू करने के लिए आभार मानते हुए श्री तुषारधर द्विवेदी ने पौध-रोपण किया। सर्वश्री देव कुमार सिंह चौहान और संदीप द्विवेदी, पुष्पराज सिंह चौहान, डॉ. विभोर जैन साथ थे।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल