इंडिया ट्रैवल मार्ट में ग्रीन टूरिज्म के लिए किया जागरूक

यात्रा एवं पर्यटन प्रदर्शनी इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) भोपाल का समापन रविवार को हुआ। म.प्र. टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से कोर्टयार्ड बाय मैरियट में तीन दिनों से चल रही प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल, झारखंड राज्य के प्रतिनिधियों ने आगंतुकों को पर्यटन गंतव्यों की जानकारी दी और ग्रीन टूरिज्म के प्रति जागरूकता फैलाई। ट्रैवल मार्ट में शामिल प्रदेशों सहित भोपाल और उनके आसपास के क्षेत्रों के ट्रैवल एजेंट, टूर प्लानर्स, होटल व्यवसायियों ने भागीदारी कर अपने उत्पादों के बारे में बताया। समापन पर म.प्र. स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के जनरल मैनेजर (ऑपरेशन्स) श्री एस.पी. सिंह और टूरिज्म बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर (इवेंट्स एंड मार्केटिंग) श्री युवराज पडोले ने प्रतिनिधियों को सम्मानित कर स्मृति-चिन्ह भेंट किये। अंतिम दिवस भी बड़ी संख्या में आंगतुकों ने अपने परिवार के साथ प्रदर्शनी देखी और देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए होली-डे और टूर पैकेज की जानकारी लेकर बुकिंग भी की। अध्यक्ष आईसीएम ग्रुप एवं प्रबंध निदेशक श्री अजय गुप्ता ने कहा कि ''आईटीएम में भागीदारी भोपाल के पर्यटन स्थलों, जीवंत संस्कृति और अद्वितीय उत्पादों को प्रदर्शित करने का एक अवसर है। हम यात्रा उद्योग और पर्यटकों तक पहुँचने के लिए इस मंच से बड़े पैमाने पर लाभान्वित होने की उम्मीद करते हैं।

ट्रैवल प्रमोशन अवार्ड

1. मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश पर्यटन संयुक्त रूप से: स्टाल डेकोरेशन के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

3. इंडिया टूरिज्म को एक भारत, श्रेष्ठ भारत को प्रदर्शित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार।

4. हिमाचल प्रदेश पर्यटन: "ऑल सीजन्स डेस्टिनेशन" के लिए बेस्ट स्टाल अवॉर्ड।

5. झारखंड पर्यटन: 'पर्यटन गंतव्य जागरूकता' के लिए सर्वश्रेष्ठ स्टाल पुरस्कार।

6. केरल पर्यटन: वन्य-जीव, बैकवाटर और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य अवकाश को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्टाल पुरस्कार।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

माँ नर्मदा और देवी अहिल्या बाई का इंदौर से गहरा और अटूट संबंध : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल