मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रीमती सावित्री बाई फुले की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नारी सशक्तिकरण की प्रतीक और महान समाज सुधारक श्रीमती सावित्री बाई फुले की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीमती फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। वे भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थी। उन्होंने अपना जीवन विधवा विवाह कराने, छुआछूत मिटाने, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाने के मिशन के रूप में जिया। श्रीमती फुले ने 3 जनवरी 1848 को पुणे में अपने पति के साथ मिल कर विभिन्न जातियों की 9 छात्राओं के साथ बालिका विद्यालय की स्थापना की। उनका निधन 10 मार्च 1897 को हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल