मुख्यमंत्री श्री चौहान 4 मार्च को रीवा जिले के मऊगंज से करेंगे संबल योजना में अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 4 मार्च को रीवा जिले के मऊगंज से मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना 2.0 और मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत 605 करोड़ रूपए की अनुग्रह सहायता का वितरण करेंगे। प्रदेश के 27 हजार 310 श्रमिक परिवार को अनुग्रह सहायता की राशि उनके खाते में अंतरित की जायेगी। साथ ही अन्य योजना के हितग्राहियों को भी लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा रीवा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मऊगंज में विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए। कार्यक्रम गरिमामय हो। प्रदेश के अन्य निकाय भी कार्यक्रम के प्रसारण से जोड़े जाएँ। कलेक्टर रीवा ने बताया कि 704 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी होगा। जन-प्रतिनिधि और नागरिक भी कार्यक्रम के प्रति उत्साहित हैं। स्वतंत्रता के बाद पहली बार जन-कल्याण की दृष्टि से इतना महत्वपूर्ण कार्यक्रम मऊगंज में होने जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव