योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायें : राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कुशवाह

उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायें। राज्य मंत्री श्री कुशवाह गुरूवार को विधानसभा परिसर में मध्यप्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में भी कुछ योजनाओं में लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि कम है। उन्होंने कहा कि अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तु-स्थिति पर अपना प्रतिवेदन दें। जिन अधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण 100 फीसदी लक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं, उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि वे योजनावार कार्य की समीक्षा करेंगे। एमडी एम.पी. एग्रो श्री संजय गुप्ता, संचालक उद्यानिकी सुश्री निधि निवेदिता और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल