विकास यात्रा जन-हितैषी यात्रा : राज्य मंत्री श्री यादव

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा है कि विकास यात्रा जन-हितैषी यात्रा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास यात्रा को व्यापक जन-समर्थन प्राप्त हो रहा है। साथ ही योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुँच रहा है। राज्य मंत्री श्री यादव विधानसभा क्षेत्र मुंगावली के विभिन्न क्षेत्रों में विकास यात्रा के दौरान भ्रमण कर स्थानीय निवासियों को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री यादव ने कहा कि विकास यात्रा से क्षेत्र में विकास की लहर आई है। विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र में अनेक सौगातें दी गई हैं। ग्रामीणों की समस्याएँ निराकृत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि विकास का पहिया निरंतर चलता रहेगा। राज्य मंत्री श्री यादव विकास यात्रा के साथ विधानसभा मुंगावली के ग्राम डोंगर पहुँचे। उन्होंने ग्राम डोंगर में एक करोड़ रूपए की लागत से हाई स्कूल भवन, ग्राम देसाईखेड़ा एवं ग्राम रेहटवास में 3 लाख 86 हज़ार रूपये की लागत से सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण भी किया।

राज्य मंत्री श्री यादव ने ग्राम कुकरेठा में 4 करोड़ 95 लाख रूपए की लागत के कुकरेठा स्टॉप-डेम का शिलान्यास किया तथा ग्राम अमरोद में पौध-रोपण कर वृक्ष लगाओ-वृक्ष बचाओ का सन्देश दिया। ग्राम डोंगर में जल-संरक्षण की शपथ दिलाई एवं बालिकाओं को पुरस्कार भी वितरण किये। उन्होंने शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। राज्य मंत्री श्री यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुन कर तत्काल समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर संपूर्ण देश में मना मातृ-पितृ भक्ति दिवस

श्री हरिहर महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र शर्मा

नई शिक्षा नीति ने युवाओं को सनातन के गूढ़ रहस्य समझाने का मार्ग प्रशस्त किया : मुख्यमंत्री डॉ यादव