मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्रीमती सुषमा स्वराज की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्रीमती सुषमा स्वराज की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. श्रीमती सुषमा स्वराज की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय के सभागार में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

श्रीमती स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हरियाणा के अम्बाला केंट में हुआ था। वे सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व अधिवक्ता थी। संसद सदस्य के रूप में वे 7 बार और विधानसभा सदस्य के रूप में 3 बार चुनी गई। मध्यप्रदेश के विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र से भी वे संसद सदस्य रही है। उन्होंने 13 अक्टूबर 1998 से दिल्ली के 5वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। साथ ही प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में सूचना एवं प्रसारण और संसदीय मामलों की मंत्री रही। वर्ष 2009 से 2014 के लोकसभा कार्यकाल में वे विपक्ष की नेता भी रही। श्रीमती स्वराज वर्ष 2014 से 2019 के कार्यकाल में भारत की पहली महिला विदेश मंत्री बनी। वे विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक निकायों से जुड़ी रही। केन्द्र सरकार ने मरणोपरांत उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। उनका निधन 6 अगस्त 2019 को हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर संपूर्ण देश में मना मातृ-पितृ भक्ति दिवस

श्री हरिहर महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र शर्मा

सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव