मुख्यमंत्री श्री चौहान दुर्घटना घटना स्थल और अस्पताल पहुंचे दुर्घटना को ह्रदय विदारक बताया

अधिकारियों को दिए घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना जिले के प्रवास के दौरान सीधी जिले में हुई दुर्घटना की खबर मिलते ही अधिकारियों को दुर्घटना से प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता के निर्देश दिए। उन्होंने तत्काल घटना स्थल पहुंचने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दुर्घटना ह्रदय विदारक है। दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों के परिजन को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही घायलों का नि:शुल्क उपचार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज रात सीधी जिले में हुई दुर्घटना में खड़ी हुई बसों से ट्रक द्वारा टकराने से हुई जन हानि और रेस्क्यू प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रशासनिक अधिकारियों, नागरिकों और घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से विवरण जाना।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के अलावा जन-प्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी स्थानीय नागरिकों से दुर्घटना की जानकारी प्राप्त की। पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, सांसद सुश्री रीति पाठक और जन-प्रतिनिधि घटना स्थल और अस्पताल पहुंच कर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उनके सहयोग के लिए सक्रिय रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान देर रात पहुंचे अस्पताल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देर रात रीवा में अस्पताल जाकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और चिकित्सकों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री घायलों के परिजनों से भी मिले। प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल