आर्थिक सशक्तिकरण कर रही है सरकार : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

विकास यात्रा में मिली जनता को सौगात

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को दतिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विकास यात्रा कर बताया कि राज्य सरकार निरंतर सभी वर्गों का आर्थिक सशक्तिकरण कर रही है। सरकार किसानों को सम्मान निधि दे रही है। विभिन्न पेंशन योजनाओं से सीधे लाभांवित किया जा रहा है। बेटियों के बाद अब बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये लाड़ली बहना योजना लागू की जा रही है। इससे पात्र बहनों के खाते में हर महिने एक हजार रूपये की राशि जमा होगी। मंत्री डॉ. मिश्रा ने विकास यात्रा में एक करोड़ 50 लाख 57 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने ग्राम रेव, काम्हर, रायपुरासनी, पठारी, सलैयापमार, चिराई, तिवारी जी का कुआं और जिगना में जनता को शासन की योजनाओं से अवगत कराया। विकास यात्रा का गॉव में पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया गया। डॉ. मिश्रा ने 68.88 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 81.69 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल