मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ साईकिल यात्रियों ने किया पौध-रोपण

वृक्षा-रोपण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लखनऊ से साइकिल यात्रा पर निकले हैं दो युवा मुख्यमंत्री ने बरगद, खिरनी और सारिका इंडिका के पौधे लगाए

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, खिरनी और सारिका इंडिका के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ किशोर कुमार संगीत अकादमी भोपाल की श्रीमती अंजना मालवीय ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। डॉ. राजेश कुमार मालवीय, डॉ. पवन, डॉ. स्वतंत्र चौरसिया, डॉ. नयन राम, कुमारी राजान्शी तथा बालक ऋदम साथ थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश के श्री सुंदरम तिवारी तथा श्री ऋतुराज ने भी पौधे लगाए। दोनों युवा वृक्षा-रोपण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लखनऊ से साइकिल यात्रा पर निकले हैं। वे अपनी यात्रा के दौरान स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थियों तथा सामाजिक संगठनों को वृक्षा-रोपण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इनके द्वारा अब तक लगभग 14 हजार किलोमीटर की यात्रा की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दोनों युवाओं को सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएँ देते हुए वृक्षा-रोपण के पुनीत कार्य को निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री ऋषभ राय ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। श्री ओमप्रकाश राय और श्री ऋतिक राय भी साथ थे।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल