मुख्यमंत्री श्री चौहान से सोमैया ग्रुप के प्रतिनिधियों ने भेंट की

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से सोमैया ग्रुप के अध्यक्ष श्री समीर सोमैया तथा प्रतिनिधियों ने निवास कार्यालय पर भेंट की। सोमैया ग्रुप शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है। ग्रुप की सीहोर की रेहटी तहसील में लगभग 750 करोड़ रूपये की लागत से इंटीग्रेटेड फूड पार्क, बॉयो एथेनॉल प्लांट, किसान विकास केन्द्र, सी.बी.एस.ई. स्कूल, एग्रो फॉरेस्ट्री एक्सटेंशन सेंटर, हॉस्पिटल और गौ-शाला स्थापित करने की योजना है। इसमें प्रत्यक्ष रूप से 10 हजार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। भेंट के दौर वाइस चांसलर सोमैया विद्या विहार विश्वविद्यालय डॉ. राजशेखरन पिल्लई, अतिरिक्त निदेशक सोमैया प्रॉपट्रीज श्री अनिल शर्मा और कार्यकारी निदेशक श्री अनुज शर्मा भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल