महिदपुर में 23 फरवरी को राज्य-स्तरीय रोजगार मेला

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिदपुर जिला उज्जैन में 23 फरवरी को रोजगार दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। साथ ही विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। कार्यक्रम स्थल पर अधिकाधिक संख्या में लोग पहुँचे, बहनें भी बड़ी संख्या में जुड़ें। कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान रोजगार मेले की तैयारियों की वीडियो कॉफ्रेंस से जानकारी ले रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम बेहतर और व्यवस्थित हो। सभी जिला मुख्यालय पर भी रोजगार दिवस के कार्यक्रम होंगे। प्रदेश में इस दिन 678 करोड़ रूपए के विकास कार्यों के शिलान्यास एवं उद्घाटन होंगे और प्रदर्शनी एवं स्टाल्स लगेंगे। पेयजल योजना के उद्घाटन से 244 ग्राम लाभान्वित होंगे। योजनाओं के हितलाभ भी वितरित होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव