Weather: इस बार टूट सकते हैं 'ठंड' के सारे रिकॉर्ड, जानें यूपी-उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत का ताजा हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत भारत के उत्तरी और पूर्वी भाग में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। लोगों को घर से निकलने की हिम्मत नहीं हो रही है। कई राज्यों में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। देश के कई राज्यों में ठंड की वजह से लोगों की मौत की खबरे भी सामने आ रही हैं। कानपुर में ठंड की वजह से हार्ट अटैक पड़ने से 18 लोगों की मौत हो गई। 10 तो अस्पताल ही नहीं पहुंच पाए, जबकि आठ ने कार्डियोलॉजी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दिल्ली में रविवार सुबह कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे की स्थिति बनी हुई है।
शीतलहरभारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार जिस तरह से तापमान नीचे गिर रहा है उसके अनुसार ठंड अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। दिल्ली में आज का न्यूमतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। देश के कई शहरों में आज विजिबिलिटी भी काफी कम रही है। पंजाब के अमृतसर, पटियाला, अम्बाला में सुबह छह बजे विजिबिलिटी 25 मीटर थी जिससे यातायात सड़कों पर रेंगती नजर आईं।  वहीं, गंगानगर में 25, भटिंडा में 0, दिल्ली के सफदरजंग और पालम में 50 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई। इसके अलावा यूपी के बरेली में 25, आगरा में 0, लखनऊ में 50 विजिबिलिटी रही।


 
विज्ञापन
शीतलहर की चपेट में लोग
उत्तर प्रदेश में शीतलहर के चलते पारा दिन प्रति दिन नीचे गिरता जा रहा है।   मौसम विज्ञान केंद्र के  मुताबिक रविवार यानी आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव