Skip to main content

US Firing News: कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में गोलीबारी, मासूम बच्चे सहित 6 लोगों की मौत

US Firing News अमेरिका में बीते 24 घंटे में गोलीबारी की 3 घटनाएं हो चुकी है। सोमवार को कैलिफोर्निया के एक घर पर फायरिंग हुई



US Firing News । अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। यहां फोर्ट पियर्स में मार्टिन लूथर किंग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अचानक गोलीबारी की घटना में करीब 8 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक फोर्ट पियर्स के इलौस एलिस पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था और इस दौरान बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक, बच्चों के लिए कई तरह के खेलों का भी आयोजन किया जा रहा था। तभी यहां गोलीबारी की घटना में 8 लोग घायल हो गए।

अमेरिका में 24 घंटे में गोलीबारी की दो वारदात

अमेरिका में बीते 24 घंटे में गोलीबारी की 3 घटनाएं हो चुकी है। सोमवार को कैलिफोर्निया के एक घर पर फायरिंग हुई थी। गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 6 लोगों को मार दिया था। मृतकों में 6 महीने का एक बच्चा भी शामिल है। इस घटना में एक ड्रग गिरोह का हाथ माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मध्य कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी के शिकार लोगों में 17 वर्षीय एक मां और 6 महीने का एक बच्चा है। गोशेन में हार्वेस्ट रोड के 6800 ब्लॉक में स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह 3:30 बजे के बाद गोली चलने की आवाज सुनने पर डेप्युटीज को घर पर बुलाया। मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव