Team India : पृथ्वी शॉ की टी20 में एंट्री तो सूर्यकुमार खेलेंगे टेस्ट, जानें कौन अंदर और कौन बाहर

 Team India Squad Announced : न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की सरजमीं पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है। खास बात ये है कि रणजी ट्रॉफी में 379 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले पृथ्वी शॉ की टी20 टीम में एंट्री हुई है। जबकि टी20 के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

team-india-squad-announced-for-new-zealand-and-australia-series-prithvi-shaw-come-back-in-t20-team.jpg
पृथ्वी शॉ की टी20 में एंट्री तो सूर्यकुमार खेलेंगे टेस्ट, जानें कौन अंदर और कौन बाहर?
Team India Squad Announced : भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की सरजमीं पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई की चयन समिति ने शुक्रवार रात ने तीन अलग-अलग टीम स्क्वॉड का ऐलान किया है। इसमें सबसे खास बात ये है कि रणजी ट्रॉफी में 379 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले पृथ्वी शॉ की टी20 टीम में एंट्री हुई है। जबकि टी20 के बादशाह सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
आखिरकार युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की टीम इंडिया में करीब 26 महीने बाद वापसी हो गई है। बता दें कि पृथ्वी को लगातार चयन समिति की ओर से नजरअंदाज किया जा रहा था, जिसके बाद सवाल उठने लगे थे। इसी को देखते हुए चयन समिति ने पृथ्वी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज में शामिल किया है। जबकि टी20 सीरीज के लिए टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक बार फिर शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई की ओर से यह अभी साफ नहीं किया गया है इन दोनों दिग्गजों आराम दिया गया है या फिर बाहर किया गया है।
सूर्यकुमार यादव टेस्ट टीम में

बीसीसीआई ने टी20 के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल कर चौंकाया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से रविंद्र जडेजा भी वापसी करने वाले हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह का नाम टेस्ट टीम में नहीं है। जबकि कहा जा रहा था कि वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी करेंगे, लेकिन सीरीज शुरू होने से ठीक पहले बोर्ड ने उन्हें अनफिट बता दिया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, हार्दिक पंड्या, शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया


हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन, पृथ्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, जितेश शर्मा, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, ईशान किशन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव