Pee in Plane Row: महिला से बदसलूकी मामले में लुकआउट नोटिस के बीच आरोपी की सफाई, बेंगलुरू में मिली आखिरी लोकेशन
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
-
शंकर मिश्रा के वकीलों के अनुसार, केबिन क्रू द्वारा प्रस्तुत किए गए बयानों में पक्षों के बीच हुए समझौते की भी पुष्टि की गई है। बयान में आरोपी ने यह भी कहा है कि उसे देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और वह जांच प्रक्रिया में सहयोग करेगा।
26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया के विमान में एक पुरुष सहयात्री द्वारा महिला पर पेशाब करने और उसके बैग और कपड़े गंदे करने के मामले में आरोपी शंकर मिश्रा की तलाश की जा रही है। दिल्ली पुलिस की दो टीमों द्वारा उसका पीछा किया जा रहा है। पुलिस टीमों को इस मामले में जो ताजा अपडेट मिला है उसके मुताबिक आरोपी की आखिरी लोकेशन बेंगलुरू में मिली है। बेंगलुरू में उसकी बहन रहती है। पुलिस की एक सर्विलांस टीम वहां डेरा डाले हुए है। इस बीच, अब आरोपी शंकर मिश्रा ने अपने वकील के जरिए अपना बयान जारी कर बचाव किया है। अपने बयान में उसने कहा कि है कि महिला ने अपने संदेश में स्पष्ट रूप से कथित कृत्य की निंदा की है। इसके साथ ही उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करने का कोई इरादा नहीं दिखाया है।
शंकर मिश्रा के हवाले से उसके वकील ईशानी शर्मा और अक्षत बाजपेयी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि आरोपी और पीड़िता महिला के बीच व्हाट्सएप संदेशों से साफ होता है कि आरोपी ने 28 नवंबर को कपड़े और बैग साफ करवाए थे और उन कपड़ों की 30 नवंबर को डिलीवरी हुई थी। महिला की लगातार शिकायत केवल एयरलाइन द्वारा भुगतान किए जा रहे पर्याप्त मुआवजे के संबंध में थी, जिसके लिए उसने 20 दिसंबर, 2022 को बाद में भी शिकायत की थी।
आरोपी शंकर मिश्रा के वकीलों के अनुसार, आरोपी ने 28 नवंबर को पेटीएम पर समझौते के अनुसार मुआवजे का भुगतान किया था, लेकिन लगभग एक महीने बाद 19 दिसंबर को उसकी बेटी ने पैसे वापस कर दिए। केबिन क्रू द्वारा जांच समिति के समक्ष दर्ज किए गए बयानों से पता चलता है कि घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं है और सभी बयान केवल सुनी-सुनाई बातें हैं।
शंकर मिश्रा के वकीलों के अनुसार, केबिन क्रू द्वारा प्रस्तुत किए गए बयानों में पक्षों के बीच हुए समझौते की भी पुष्टि की गई है। बयान में आरोपी ने यह भी कहा है कि उसे देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और वह जांच प्रक्रिया में सहयोग करेगा।
बेंगुलुरू में मिली आखिरी लोकेशन गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2022 को एआई 102 में सवार एक महिला यात्री से शिकायत मिली थी कि एक पुरुष सह-यात्री ने सीट के पास पेशाब कर उसके कपड़े और बैग गंदे कर दिए थे। इस मामले में महिला यात्री ने शुरू में अनुरोध किया कि विमान की लैंडिंग के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हालांकि बाद में उन्होंने अपना अनुरोध वापस ले लिया क्योंकि संभवतः दोनों पक्षों ने आपस मे मामला सुलझा लिया था। जिसके बाद आरोपी को जाने दिया गया था। वहीं, अब डीजीसीए के दखल के बाद आरोपी शंकर की तलाश की जा रही है। आरोपी यात्री की आखिरी लोकेशन बेंगलुरु में ट्रेस हुई है।
सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उसकी बहन वहां रहती है। फरार आरोपी की तलाश में लगी पुलिस टीम ने उसकी बहन से भी पूछताछ की है। उन्होंने कहा कि तकनीकी सर्विलांस का इस्तेमाल कर उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने पायलट समेत 6-8 फ्लाइट क्रू मेंबर्स को भी तलब करके जांच में शामिल होने के लिए कहा है।
अधिकारियों ने मध्यप्रदेश जनसम्पर्क की कार्यप्रणाली को सराहा मध्यप्रदेश राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को राज्य के नागरिकों तक पहुँचाने के लिए मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग आधुनिक तकनीक का उपयुक्त उपयोग कर रहा है। यहाँ पारंपरिक माध्यमों के साथ नवीनतम डिजिटल और सोशल मीडिया का भी प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसंपर्क महानिदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अध्ययन दल ने जनसंपर्क विभाग और म.प्र. माध्यम संस्थान का दौरा किया और विभाग एवं माध्यम संस्थान के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अध्ययन दल में सूचना और जनसंपर्क महानिदेशालय के उपसंचालक (प्रशासन) श्री गोविंद अहंकारी, वरिष्ठ सहायक संचालक (सूचना) श्री नंदकुमार वाघमारे, सहायक संचालक (सूचना) श्री गजानन पाटील, सहायक संचालक (सूचना) श्री सचिन ढवण, सहायक संचालक (सूचना) श्री धोंडिराम अर्जुन शामिल थे। उप संचालक श्री अहंकारी ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी में हो रही प्रगति से मीडिया में लगातार नए परिवर्तन हो रहे हैं। इन परिवर्तनों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश का जनसंपर्क विभाग उसी प्र...
संजय गांधी हॉस्पिटल में डक्ट कूलिंग सिस्टम का किया लोकार्पण उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने संजय गांधी अस्पताल रीवा में डक्ट कूलिंग सिस्टम और 17 व्हील चेयर का लोकार्पण किया। डक्ट कूलिंग सिस्टम से दो वार्डों में रोगियों और उनके परिजनों को शीतल हवा मिलेगी। इसका निर्माण आइनॉक्स कंपनी द्वारा 20 लाख रुपए की लागत से किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा तेजी से मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर है। उपचार के लिए नागपुर जाने वाले रोगियों की संख्या में कमी आई है। कुछ ही महीनों में कैंसर यूनिट का निर्माण पूरा होते ही रीवा में दो सौ बेड का कैंसर अस्पताल शुरू हो जाएगा। इसमें 40 करोड़ रुपए की लागत से लीनेक मशीन लगाई जा रही है। इस अस्पताल में कैंसर के उपचार की आधुनिकतम सुविधा उपलब्ध रहेगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संजय गांधी अस्पताल में सुधार तथा नई व्यवस्थाओं के लिए 321 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। सर्जरी विभाग में सिंगरौली की एनसीएल कंपनी द्वारा दी गई 6 करोड़ रुपए की सहयोग राशि से आधुनिक मशीन लगाई जा रही है। य...
दुग्ध संघों के संचालन का दायित्व राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड को देने पर बनी सहमति मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश, देश के कुल दुग्ध उत्पादन का 9 से 10 प्रतिशत उत्पादन करते हुए देश में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश के अनेक ग्रामों में किसान भाइयों को पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के लिए सुविधाएं प्रदान कर प्रदेश को देश में अग्रणी बनाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज मंत्रालय में मध्यप्रदेश में डेयरी विकास योजना, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने एवं सांची दुग्ध संघ के कार्यों के संबंध में समीक्षा की। इस अवसर पर भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी सचिव श्रीमती अलका उपाध्याय, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड आनंद (गुजरात) के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक श्री मीनेश शाह भी उपस्थित थे। बैठक में मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन एवं एकत्रीकरण तथा सांची दुग्ध संघ के विषय में कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मध्यप्रदेश राज्य कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और उससे जुड़े दुग्ध संघों का प्रबंधन और संचालन अगले पांच वर्ष के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा किए जाने पर सहमति बनी। इसके लिए आवश्...
Comments
Post a Comment