Ind vs SL T20 : अक्षर-सूर्या की तूफानी पारियां हुईं बेकार, श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

 Ind vs SL T20 : टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए। श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस और दसून शनाका ने अर्धशतकीय पारी खेली। कुशल मेंडिस 31 गेंद में 52 रन बानये। वहीं कप्तान शनाका ने 22 गेंद पर नाबाद 56 रनों की पारी खेली। जवाब में भारत ने 8 विकेट खोकर 190 रन की बना सका। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अर्धशतक लगाए।

ind_vs_sll.png
Ind vs SL T20

India vs Srilanka 2nd T20: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम (MCA) में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हरा सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। श्रीलंका ने पहले बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को 207 रनों का लक्ष्य दिया। बाद में शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्हें 190 पर रोक दिया। इस मैच में श्रीलंका के लिए कप्तान दसून शनाका ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया।


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए। श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस और दसून शनाका ने अर्धशतकीय पारी खेली। कुशल मेंडिस 31 गेंद में 52 रन बानये। वहीं कप्तान शनाका ने 22 गेंद पर नाबाद 56 रनों की पारी खेली। जवाब में भारत ने 8 विकेट खोकर 190 रन की बना सका। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अर्धशतक लगाए।


207 रन का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत ने एक के बाद एक विकेट खोए और मात्र 57 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। 12 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा। ईशान किशन पांच गेंद में दो रन बनाकर आउट हो गए। कसून रजिता ने उन्हें अंदर आती गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। 20 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिर। शुभमन गिल तीन गेंद में पांच रन बनाकर कसून रजिता की गेंद पर महीष तीक्ष्णा को कैच दे बैठे।

Comments

Popular posts from this blog

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर संपूर्ण देश में मना मातृ-पितृ भक्ति दिवस

श्री हरिहर महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र शर्मा

सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव