Hockey World Cup 2023: वेल्स को बड़े अंतर से हराना चाहेगा भारत, जानें कहां देख सकेंगे मैच

Hockey World Cup 2023 when and where to watch: हॉकी वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

wales_vs_ind.png

hockey world cup 2023 Live streaming: पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के पूल डी का छठा मुक़ाबला भारत और वेल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुक़ाबला भुवनेश्वर के कलिंग हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने पहले मुक़ाबले में स्पेन को 2-0 से हराने के बाद दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला है। ऐसे में टीम यह मुक़ाबला हर हाल में जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाना चाहेगी। वर्ल्ड कप में यह पहली बार है जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी। तो आइए जानते हैं आप कब, कहां और कैसे हॉकी वर्ल्ड कप के इस मुक़ाबले देख सकते हैं।

hockey world cup 2023 हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और वेल्स के बीच मैच कब होगा?


हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में वेल्स और भारत 19 जनवरी को आमने सामने होंगे।

Hockey World Cup 2023: भारत और वेल्स के बीच कहां खेला जाएगा?
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में वेल्स और भारत का मुक़ाबला भुवनेश्वर के कलिंग हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Hockey World Cup 2023: भारत और वेल्स के बीच मैच कब खेलेगा?
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और वेल्स के बीच मुक़ाबला भारतीय समयअनुसार 7:00 बजे खेलेगा।

Hockey World Cup 2023: किस टीवी चैनल पर हॉकी वर्ल्ड कप के मैचों का प्रसारण होगा?
हॉकी वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

Hockey World Cup 2023: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
हॉकी वर्ल्ड कप के लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

भारत और वेल्स का हेड टू हेड -
भारत और वेल्स के बीच अब तक कुल तीन हॉकी मुकाबले खेले गए हैं। इन सभी मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज़ की है। भारत ने तीनों बार 2014, 2018 और 2022 में कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान वेल्स को हराया है। पिछले साल बर्मिंघम में भारत ने वेल्स पर 4-1 की जीत दर्ज की थी।

Comments

Popular posts from this blog

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर संपूर्ण देश में मना मातृ-पितृ भक्ति दिवस

श्री हरिहर महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र शर्मा

नई शिक्षा नीति ने युवाओं को सनातन के गूढ़ रहस्य समझाने का मार्ग प्रशस्त किया : मुख्यमंत्री डॉ यादव