FCI घोटाला: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित 50 से अधिक ठिकानों पर CBI की छापेमारी, 60 लाख बरामद

 भारतीय खाद्य निगम (FCI) घोटाला मामले में CBI दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के 50 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं भारतीय खाद्य निगम के DGM राजीव मिश्रा को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है।

cbi-raids-over-50-locations-to-bust-unholy-nexus-between-fci-officials-food-grains-distributors.jpg
CBI भारतीय खाद्य निगम और खाद्यान्न वितरकों के बीच सांठगांठ का भंडाफोड़ करने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के 50 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारी ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम (FCI) के DGM राजीव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही अनाज व्यापारियों, मिल के मालिकों और खाद्यान्न वितरकों के अपवित्र सांठगांठ के सिलसिले में 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी जारी है, जो निम्न गुणवत्ता वाले खाद्यान की आपूर्ति में शामिल थे।
इस छापेमारी में अबतक CBI ने 60 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही इस घोटाले से जुड़े कई जरूरी दस्तावेजों के भी बरामद होने की खबर है। न्यूज एजेंसी के अनुसार CBI ने अब तक भारतीय खाद्य निगम घोटाले के मामले में लगभग 74 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Comments

Popular posts from this blog

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर संपूर्ण देश में मना मातृ-पितृ भक्ति दिवस

श्री हरिहर महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र शर्मा

सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव