बृजभूषण शरण ने कहा, अमित शाह से मेरी कोई बात नहीं हुई, शाम को प्रेस वार्ता में खोलूंगा राज

Wrestlers Protest पत्रकारों के एक सवाल पर WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि, मेरी गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर कोई बात नहीं हुई है, मैं शाम में प्रेस वार्ता करूंगा उसमें जवाब दूंगा। इस मामले में खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पहुंची। भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पीटी उषा को धरनारत पहलवानों ने एक पत्र लिखा, न्याय की मांग की है।

brij_bhushan_sharan.jpg
बृजभूषण शरण ने कहा, अमित शाह से मेरी कोई बात नहीं हुई, शाम को प्रेस वार्ता में खोलूंगा राज
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया में पहलवान के धरने से बवाल मच गया है। सियासी दखलादांजी बढ़ गई है। WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर उनकी बात होने के सवाल पर कहा, मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई है, मैं शाम में प्रेस वार्ता करूंगा। और उसमें एक-एक सवाल का जवाब दूंगा। बृजभूषण शरण सिंह ने सवाल उठाते हुए कहाकि,टीम के रुकने की व्यवस्था हम नहीं करते हैं, रुकने की व्यवस्था आयोजक करते हैं। प्रत्येक देश की टीम को अलग-अलग जगह ठहराया जाता है। जिस खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि, दरवाज़ा खुला था तो वह खिलाड़ी उस टूर्नामेंट में नहीं थी। बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। बृजभूषण शरण सिंह को सजा दिलाने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला व पुरुष पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन का आज शुक्रवार को तीसरा दिन है। इस मामले में खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पहुंची।
3 बजे खेल मंत्रालय को जवाब देगा कुश्ती संघ
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह यूपी के कैसरगंज से भाजपा सांसद हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर इस्तीफे का दबाव लगातार बढ़ रहा है। पहलवानों के आरोप पर कुश्ती संघ दोपहर 3 बजे खेल मंत्रालय को जवाब देगा। इसके बाद बृजभूषण सिंह गोंडा में शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फेंस करेंगे।
शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे बृजभूषण शरण सिंह

पत्रकारों से बात करते हुए WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि, आप लोग नंदिनी नगर में पहुंचे। वहां हरियाणा के 300 से ज्यादा खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। आप उनसे बात करिए उनका बयान लीजिए। उसके बाद नंदिनी नगर में ही बात होगी। सांसद व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह नंदिनी नगर कुश्ती प्रांगण में शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर संपूर्ण देश में मना मातृ-पितृ भक्ति दिवस

श्री हरिहर महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र शर्मा

सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव