ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियाँ हुई पूरी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर की समीक्षा


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर में ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में 11 और 12 जनवरी को हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि समिट की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। आमंत्रित उद्योगपतियों और निवेशकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं सहित समिट में विभिन्न सत्रों और सेक्टोरल प्रेजेंटेशन के बारे में चर्चा की गई।

मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित प्रवासी भारतीय और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के साथ अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और इंदौर जिला प्रशासन एवं संभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव