आज ढाई घंटे की देरी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, पानीपत में राहुल गांधी जनसभा को करेंगे संबोधित

 Bharat Jodo Yatra in Haryana: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दोबारा हरियाणा में है। इस समय राहुल गांधी के साथ-साथ भारत जोड़ो यात्रा के साथी पानीपत में है। शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ढाई घंटे की देरी से शुरू हुई। हरियाणा के पानीपत में आज राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।


Bharat Jodo Yatra in Haryana: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा में है। यह हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण है। इससे पहले राजस्थान से हरियाणा होते हुए यह यात्रा दिल्ली में प्रवेश की थी। जहां 9 दिन के ब्रेक के बाद 3 जनवरी से दोबारा यह यात्रा शुरू हुई। यूपी के तीन जिलों को पार कर अब यह यात्रा हरियाणा पहुंच चुकी है। हालांकि शुक्रवार को यह यात्रा करीब ढाई घंटे की देरी से शुरू हुई। इसके पीछे कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत वजह बनी। दरअसल गुरुवार शाम सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे में गुरुवार शाम की यात्रा पूरी कर राहुल गांधी बीमार मां से मिलने दिल्ली लौट आए थे। जहां से शुक्रवार सुबह लौटते समय उन्हें देरी हुई। ऐसे में हर दिन सुबह 6 बजे निकलने वाली भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को करीब 8.30 बजे शुरू हुई।

सनौली खुर्द गांव के खेतों में बने टेंट में ठहरे यात्री

शुक्रवार को करीब साढ़े 8 बजे राहुल गांधी ने पानीपत जिले में एंट्री की और अब यात्रा कुराड गांव से शुरू हो गई है। यहां के बाद राहुल की यात्रा सनौली रोड, बबैल नाका से होते हुए संजय चौक तक पहुंचेगी। वह 13KM पैदल चलेंगे। इससे पहले यात्रा ने देर शाम UP बॉर्डर से हरियाणा के पानीपत जिले में प्रवेश किया। पानीपत के सनौली खुर्द गांव के खेतों में बने टेंट हाउस में यात्रा रातभर ठहरी। मां सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से वह सनौली खुर्द में रात को नहीं रुके।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल