ओडिशा: जंगल में पेड़ पर लटकी मिली महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन की लाश, परिवार ने बताया मर्डर

 Odisha Women Cricketer Rajashree Swain Death Case: ओडिशा के कटक जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला क्रिकेटर की लाश जंगल में पेड़ से लटकी मिली है। मृतका क्रिकेटर की पहचान ओडिशा की 26 वर्षीय क्रिकेटर राजश्री स्वैन के रूप में हुई है। राजश्री स्वैन ओडिशा की एक उदीयमान क्रिकेटर थी।

 

rajsheree_swain_odisha_cricketer.jpg
Odisha Women Cricketer Rajashree Swain Dead Body Found in Cuttack Forest

Odisha Women Cricketer Rajashree Swain Death Case: ओडिशा की एक महिला क्रिकेटर की लाश जंगल में पेड़ से लटकी मिली है। महिला क्रिकेटर की पहचान 26 वर्षीय राजश्री स्वैन के रूप में हुई है। राजश्री स्वैन की गिनती ओडिशा की उदीयमान महिला क्रिकेटरों में होती थी। राजश्री स्वैन की लाश शुक्रवार को कटक जिले के घने जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। महिला क्रिकेटर की पेड़ से लटकती लाश मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रिकेटर के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने बताया कि स्वैन 11 जनवरी से लापता थीं। पुलिस को जंगल के पास उनकी स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। इधर महिला क्रिकेटर के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

Comments

Popular posts from this blog

श्री हरिहर महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र शर्मा

सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश के सभी जिलों को एयर एंबुलेंस सुविधा दिलाने के लिए होगी पहल