पहलवानों के धरने पर वीके सिंह का विवादित बयान, कहा - मामला राजनीति से प्रेरित लगता है

जनरल वीके सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें यह मामला राजनीति से प्रेरित लगता है। मध्य प्रदेश खेल महोत्सव में शामिल होने जबलपुर पहुंचे वीके सिंह ने मीडियाकर्मियों से कहा, ''मुझे यह मामला राजनीति से प्रेरित लगता है। मेरा निजी मानना है कि इस मामले में राजनीतिक ज्यादा है, जबकि अन्य चीजें कम हैं।''

wfi_vk_ing.jpg

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत के बाद शुक्रवार देर रात विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है। उनपर विनेश फोगाट और कई अन्य महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न और शोषण जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अब उन आरोपों पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई है। वीके सिंह ने इसे राजनीतिक बताया है।

जनरल वीके सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें यह मामला राजनीति से प्रेरित लगता है। मध्य प्रदेश खेल महोत्सव में शामिल होने जबलपुर पहुंचे वीके सिंह ने मीडियाकर्मियों से कहा, ''मुझे यह मामला राजनीति से प्रेरित लगता है। मेरा निजी मानना है कि इस मामले में राजनीतिक ज्यादा है, जबकि अन्य चीजें कम हैं।''

राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता अंशु मलिक ने आरोप लगाया कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह जब भी शिविरों और प्रतियोगिताओं के दौरान होते थे तो हर लड़की को असहज कर देते थे। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने सिंह पर नया आरोप लगाते हुए कहा कि वह जूनियर लड़कियों के साथ होटल के फर्श पर सोते थे और अपना दरवाजा खुला छोड़ देते थे।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल