बांदा: 5 साल की बच्ची से रेप कर हत्या करने वाले को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

 5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को सुनाई है। न्यायाधीश ने अपने आदेश में इसे अमानवीय अपराध बताया है।


बांदा जिले में 5 साल की मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्या करने के जुर्म में कोर्ट ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस केस में चार्जशीट दाखिल होने के बाद 28 दिन में सुनाया गया है। दोषी पीड़िता का रिश्ते में बाबा लगता है।
फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने कहा, “हमें न्याय मिला है। हम कोर्ट के साथ पुलिस-प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। ऐसी न्याय व्यवस्था लागू होनी चाहिए जिससे देश में घटनाओं पर तुरंत एक्शन लिया जा सके।”
बिस्किट देने के बहाने ले गया था घर
यह घटना मरका थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 18 अप्रैल 2021 को शाम आरोपी एक 5 वर्षीय मासूम को बिस्किट देने के बहाने घर ले गया था। फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद मासूम चीखती चिल्लाती रही। इसके बाद बाबा ने उसका मर्डर कर दिया और भूसे के ढेर में छिपा दिया था।

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल