कड़ाके की ठंड से कांप रहा उत्तर भारत, दिल्ली में यलो अलर्ट, 40 फ्लाइट लेट, 327 ट्रेनों की थमी रफ्तार

 Weather Forecast: इन दिनों पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। शीतलहर के साथ-साथ घने कोहरे ने लोगों का जन-जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजधानी दिल्ली में सर्दी के सितम को देखते हुए मौसम विभाग ने पहले से ही येलो अलर्ट जारी कर रखा है।

 दिल्ली में यलो अलर्ट, 40 फ्लाइट लेट, 327 ट्रेनों की थमी रफ्तार
दिल्ली में यलो अलर्ट, 40 फ्लाइट लेट, 327 ट्रेनों की थमी रफ्तार

Weather Forecast: जनवरी का महीना और ये ठंड.... कड़ाके की सर्दी हर रोज लोगों की परीक्षा ले रही है। पूरा उत्तर भारत शीतलहर के साथ-साथ कोहरे की चपेट में है। इससे जनजीवन के साथ-साथ आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है। हिमालयी राज्यों में बर्फबारी हुई है। इससे दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार के मैदानी इलाकों में शीतलहर जारी है। इस बीच शाम घलते ही कोहरा छाने लगता है। जो पौ फटने के घंटों बाद तक जारी रहता है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। घने कोहरे के कारण हादसे भी बढ़ गए है। इस बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 2-3 दिनों तक लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। अभी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के कई हिस्सों में भीषण ठंड और घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। सोमवार रात भी घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी।

राजधानी दिल्ली में एक दशक की सबसे लंबी शीतलहर

बात राजधानी दिल्ली की करें तो यहां पिछले एक दशक में जनवरी की सबसे लंबी शीतलहर जारी है। पिछली बार जनवरी 2013 में इस तरह की ठंड पड़ी थी। पूरी दिल्ली इस वक्त शीतलहर और कोहरे के आगोश में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 से 13 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।


अगले दो दिन जीरो विजिबिलिटी की चेतावनी


मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के लिए भी यलो अलर्ट है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही पालम और सफदरजंग में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर मापी गई। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन जीरो विजिबिलिटी की चेतावनी दी है।

Comments

Popular posts from this blog

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर संपूर्ण देश में मना मातृ-पितृ भक्ति दिवस

श्री हरिहर महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र शर्मा

सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव