दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द सुबह आज, 2.8 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

 दिल्ली-NCR सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड में कंपकंपा रहा है। ठंड के साथ-साथ कोहरे से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गुरुवार सुबह दिल्ली की इस सीजन की सबसे सर्द बीती। राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह 2.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।


पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। गुरुवार सुबह कड़ाके की ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी दिखा। कोहरे के कारण विजिविलिटी काफी कम गई। जिससे सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड जैसे राज्यों में कड़ाके की ठंड लोगों के साथ-साथ प्रशासन की कठिन परीक्षा ले रही है। दिल्ली में गुरुवार सुबह इस मौसम का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के लोधी रोड इलाके में गुरुवार सुबह का तापमान 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि सफदरजंग इलाके में गुरुवार सुबह 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस सीजन का अभी तक का सबसे कम तापमान है। इधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी ठंडी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 6-7 जनवरी को मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड


राजधानी में सर्दी ने दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार सुबह दिल्ली के लोधी रोड इलाके में 2.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 2021 में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में अगले दो दिन तक ऐसे ही हालात रहने की आशंका जताई है।


इन राज्यों में अगले तीन दिन बारिश की आशंका


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुमान अगले 3 दिनों तक उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी। इसके बाद इसकी तीव्रता कुछ कम हो जाएगी। इसके साथ ही अगले 2-3 दिनों तक उत्तराखंड, दक्षिण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान उत्तराखंड और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में भी घना कोहरा छाया रह सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर संपूर्ण देश में मना मातृ-पितृ भक्ति दिवस

श्री हरिहर महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र शर्मा

सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव