मकर संक्रति के बाद भी नहीं घटेगी ठंड, 15 जनवरी से फिर बर्फीली हवाएं कंपाएगी, 16-18 जनवरी के लिए आईएमडी का येलो अलर्ट

 Weather Updates 14 जनवरी को मकर संक्रति है। कुछ लोग इस बार 15 जनवरी को मकर भी संक्रति मनाएंगे। पर इस बार मकर संक्रति के दिन से ठंड कुछ और बढ़ जाएगी। रविवार 15 जनवरी से फिर से बर्फीली हवा लोगों को कंपाएंगी। इस दौरान तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

imd.jpg
मकर संक्रति के बाद भी नहीं घटेगी ठंड, 15 जनवरी से फिर बर्फीली हवाएं कंपाएगी, 16-18 जनवरी के लिए आईएमडी का येलो अलर्ट
14 जनवरी को मकर संक्रति है। कुछ लोग इस बार 15 जनवरी को भी मकर संक्रति मनाएंगे। मकर संक्रति के दिन से ठंड कुछ कम होना शुरू हो जाती है। पर इस बार मकर संक्रति का मौसम आपकी यादों में बस जाएगा। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, इस समय उच्च हिमालयी क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जबकि पश्चिमी राजस्थान के उपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी व मैदानी इलाकों बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 16, 17 व 18 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि, रविवार से फिर बर्फीली हवा लोगों को कंपाएंगी। इस दौरान तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
इन चार प्रदेश में बारिश की भविष्यवाणी
आईएमडी ने दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में शनिवार से 17 जनवरी तक रात और सुबह के समय घना कोहरा और बारिश की भविष्यवाणी की है।
दिल्ली में शुक्रवार अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर संपूर्ण देश में मना मातृ-पितृ भक्ति दिवस

श्री हरिहर महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र शर्मा

सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव