121 करोड़ में तैयार हुआ 1150 मीटर लंबा पुल, 145 किमी कम हो जाएगी जयपुर राजस्थान की दूरी

चंबल नदी पर 121 करोड़ रुपए की लागत से करीब 1150 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार हो गया है, इसके शुरू होते ही मध्यप्रदेश से जयपुर राजस्थान की दूरी 145 किलोमीटर कम हो जाएगी.

jaipur.jpg

मुरैना. चंबल नदी पर 121 करोड़ रुपए की लागत से करीब 1150 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार हो गया है, इसके शुरू होते ही मध्यप्रदेश से जयपुर राजस्थान की दूरी 145 किलोमीटर कम हो जाएगी, संभावना है कि ये पुल अगले माह फरवरी में शुरू हो जाएगा, इस पुल के शुरू होने से जहां एक और एमपी से राजस्थान की दूरी कम होगी, वहीं दूसरी और दोनों प्रदेशों के व्यवसायिक कामकाज बढऩे से विकास को भी गति मिलेगी।


जानकारी के अनुसार चंबल नदी पर सबलगढ़ क्षेत्र के अटार घाट के पुल का निर्माण पूरा हो गया है, इस पुल के बनने से राजस्थान के जयपुर, कोटा, करौली आदि शहरों की दूरी काफी कम हो जाएगी। सबलगढ़ क्षेत्र में अटार-मण्डरायल घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति राजस्थान सरकार ने साल 2018 में दी थी। 121.97 करो? रुपये की लागत वाले 1150 मीटर लंबे 24 पिलर वाले पुल का निर्माण पूरा हो गया है। पुल पर सीसी रोड, रेलिंग से लेकर अन्य फिनिशिंग का काम भी पूरा हो चुका है। हालांकि इस पुल को साल की शुरुआत के साथ ही शुरू किया जाना था, लेकिन अब इस पुल को फरवरी माह में शुरू किया जाएगा, क्योंकि इस पुल के दोनों ओर की डामर की एप्रोच रोड का काम नहीं हो हुआ है, जिसे संभवता सर्दी कम होने पर किया जाएगा, रोड का काम पूरा होते ही पुल शुरू कर दिया जाएगा। दोनों प्रदेश के लोगों को इस पुल के शुरू होने का इंतजार है।

ऐसे कम होगी 145 किलोमीटर की दूरी कम

इस पुल के बनने से सबलगढ़, कैलारस व विजयपुर क्षेत्र से जयपुर राजस्थान की दूरी 225 किलोमीटर रह जाएगी। वर्तमान में जयपुर जाने के लिए 370 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। यानी अटार घाट पुल बनने से जयपुर की दूरी 145 किलोमीटर कम हो जाएगी। वहीं दूसरी और राजस्थान के करौली की दूरी 150 किलोमीटर रह जाएगी, जो वर्तमान में मुरैना, बाड़ी, बसेड़ी होकर 210 किलोमीटर से ज्यादा पड़ता है।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल