माइक्रोसॉफ्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी, आज 11000 कर्मचारियों को बर्खास्त करेगी कंपनी

 दुनिया की नंबर वन सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट आज हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट अपने कार्यबल के पांच प्रतिशत या 11000 कर्मचारियों को बर्खास्त कर देगी।

Microsoft
Microsoft

दुनियाभर में छाई मंदी के बादल के बाद बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां अपने दफ्तरों में छंटनी का दौर जारी है। इसी कड़ी में दुनिया की नंबर वन सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भी हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। आज माइक्रोसॉफ्ट के करीब 11,000 कर्मचारियों की छंटनी हो जाएगी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट अपने कार्यबल के पांच प्रतिशत या 11000 कर्मचारियों को बर्खास्त करने जा रही है।


माइक्रोसॉफ्ट में घटाए जा रहे रोल

रॉयटर्स के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट में हजारों रोल कम किए जा रहे हैं। इस छंटनी की प्रक्रिया के तहत माइक्रोसॉफ्ट अपनी कुल कार्यक्षमता का 5 फीसदी कम करने जा रही है। कंपनी में कुल 11,000 कर्मचारी कम हो जाएंगे। जो कि मुख्य तौर पर ह्यूमन रिसोर्स (एचआर) और इंजीनियरिंग डिवीजन के अंतर्गत होंगे।

इसलिए छंटनी कर रही है कंपनी


रॉयटर्स के मुताबिक पर्सनल कंप्यूटर बाजार में बीते कई तिमाहियों की गिरावट के बाद विंडोज और उपकरणों की बिक्री को नुकसान पहुंचा है। इस वजह से माइक्रोसॉफ्ट अपनी क्लाउड इकाई एज्योर में विकास दर बनाए रखने के लिए दबाव में है। कंपनी ने पिछले साल जुलाई में भी कुछ कर्मचारियों बाहर का रास्ता दिखाया था। बीते साल अक्तूबर में समाचार साइट एक्सियोस ने बताया था कि माइक्रोसॉफ्ट ने कई डिवीजनों में लगभग 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर संपूर्ण देश में मना मातृ-पितृ भक्ति दिवस

श्री हरिहर महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र शर्मा

सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव