रामचरितमानस पर बिहार के शिक्षा मंत्री के बयान से बवाल, अयोध्या के संत बोले- जीभ काटने वाले को देंगे 10 करोड़

Bihar Education Minister on Ramcharitmanas: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने रामचरित मानस पर विवादित बयान दियाय है। उनके बयान से बवाल मचा है। शिक्षा मंत्री के बयान पर अयोध्या के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।

ramcharitmans_row.jpg

Bihar Education Minister on Ramcharitmanas: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को रामचरितमानस पर एक विवादित बयान दिया है। उनके बयान से हिंदू संगठनों के साथ-साथ संत समाज में नाराजगी का भाव है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह के बयान पर अयोध्या के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अयोध्या के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने मंत्री के पद को बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह की जीभ काटने वाले को 10 करोड़ रुपए का इनाम देंगे। महंत जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि यह सनातनियों का घोर अपमान है। उनके इस बयान पर मैं कार्रवाई की मांग करता हूं कि एक सप्ताह के अंदर उनको इस पद से बर्खास्त कर दिया जाए। इधर हिंदू संगठन और भाजपा के कई नेताओं ने भी चंद्रशेखर सिंह के बयान पर आपत्ति जताई है।

इस तरह की टिप्पणी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगीः संत

अयोध्या के संत महंत जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि शिक्षा मंत्री को माफी मांगनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की जीभ काटने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा करता हूं। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रामचरितमानस तोड़ने नहीं जोड़ने वाला ग्रंथः संत

संत ने आगे कहा कि रामचरितमानस जोड़ने वाला ग्रंथ है, तोड़ने वाला नहीं। रामचरितमानस मानवता की स्थापना करने वाला ग्रंथ है। यह भारतीय संस्कृति का स्वरूप है। यह हमारे देश का गौरव है। रामचरितमानस पर इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर संपूर्ण देश में मना मातृ-पितृ भक्ति दिवस

श्री हरिहर महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र शर्मा

सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव