MP News: वीर बाल दिवस पर शिवराज गए गुरुद्वारा तो मिली बार की शिकायत, कुछ ही घंटों में हो गई कार्रवाई

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को वीर बाल दिवस पर भोपाल के नानकसर गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री से गुरुद्वारे के पास बार-होटल संचालित होने की शिकायत की थी। कुछ ही समय में एक्शन हो गया और बार-होटल सील कर दिया गया।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नानकसर गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सच्चा वीर बाल दिवस आज ही है। पूरे परिवार ने एक सप्ताह के अंदर ही देश, धर्म व संस्कृति के लिए अपनी शहादत दी थी। बचपन में मैंने छोटे साहिबजादों के बलिदान की कविता पढ़ी थी। उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला, सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। नवाब वजीर खान और उनके काजी ने दोनों साहिबजादों को दीवार में चुनवाने का फतवा दिया तो दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते रहे। डर व भय कभी भी उनके चेहरे पर नहीं आया।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव