मुख्य सचिव दुर्गा शंकर को फिर सेवा विस्तार, अगले साल 31 दिसंबर तक पद पर बने रहेंगे

यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को दूसरा सेवा विस्तार दिया गया है। यह पहली बार है जब मुख्य सचिव को दूसरा सेवा विस्तार मिला है। पिछले वर्ष 31 दिसंबर 2021 को भी उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को एक साल का और सेवा विस्तार मिल गया है। वह अगले साल 31 दिसंबर तक इस पद पर बने रहेंगे। यह पहला मौका है जब यहां किसी मुख्य सचिव को लगातार दूसरी बार सेवा विस्तार मिला है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने शुक्रवार को उनका सेवा विस्तार संबंधी आदेश राज्य सरकार को भेज दिया। अब यूपी का नियुक्ति विभाग अलग से इस संबंध में अपना आदेश जारी करेगा। यूपी में केंद्र की योजनाओं को अच्छी तरह से लागू करने, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट और निकाय चुनाव समेत तमाम मुद्दों को लेकर केंद्र ने दुर्गा शंकर को ही सेवा विस्तार देना उचित समझा। 1984 बैच के आईएएस अफसर दुर्गा शंकर ने अपनी 60 साल की आयु दिसंबर 2021 में पूरी कर ली थी। तब वह केंद्र सरकार के नगर विकास मंत्रालय में सचिव थे। इसके बाद उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देते हुए यूपी मूल काडर में भेज दिया गया था। पहले विस्तारित कार्यकाल की अवधि शनिवार को पूरी हो रही है। 



Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र सरकार के सूचना और जनसम्पर्क अधिकारियों का अध्ययन दल म.प्र. आया

रीवा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव